Class 10 || Reading Comprehension || अपठित गद्यांश



1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके नीचे दिये
 गये प्रश्नों के उत्तर दो : [HSLC, 15]

"मीठे वछनों से मित्रों की संख्या में वृद्धि होती है तथा स्पष्ट और मीठे वछनों का सब ओर से सवागत होता है। अनेक के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करो, किन्तु सलाह के लिए हजारों  में से एक को अपना सलाहकार चुनो। यदि मित्र बनाना हो, तो पहले उसकी परीक्षा लो और उसका विश्वास करने में  शीघ्रता न करो; क्योंकि कोई-कोई व्यक्ति अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए ही मित्रता करता है। वह संकट के दिनों में साथ नही देता। एक सच्चा मित्र तो जीवन की औषधि है। वह संकटकाल में शक्तिशाली रक्षक होता है।"

प्रश्नावली :

(क) मीठे वछनों का क्या प्रभाव पढ़ता हैं ?
उत्तर: मीठे वछनों से मित्रों की संख्या में वृद्धि होती है।

(ख) किसी को मित्र बनाने के लिए क्या करना अपेक्षित हैं ?
उत्तर: किसी को मित्र बनाने के लिए पहले उसकी परीक्षा लो।

(ग) दुष्ट मित्र कैसा होता हैं ?
उत्तर: वह संकट के दिनों में साथ नही देता।

(घ) सच्चे मित्र के क्या-क्या लक्षण होते हैं ?
उत्तर: एक सच्चा मित्र तो जीवन की औषधि है। वह संकटकाल में शक्तिशाली रक्षक होता है।


2. प्राय- प्रतिदिन समाचार-पत्रों में दहेज के कारण किसी न
किसी महिला के मरने-जलने के समाचार मिल जाते है। कई बार तो विवाह के चार-पाँच वर्ष बाद भी इस प्रकार की घटनाएँ होती है। यह बुरा रिवाज केवल हिन्दू समाज में ही नहीं है, अब तो यह धीरे-धीरे सभी संप्रदायों में फैल रहा है। नये अमीरों में प्रदर्शन की प्रवृत्ति के कारण यह समस्या अधिक भयंकर हो उठी है। आज स्तिति यह है कि लोभी पति अथवा उसके परिवार के लोगों की माँग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कन्या-पक्ष जब उसे पूरा नहीं कर सकता, तो लोग कन्या के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तरह-तरह के कष्ट देते हैं और अनेक बार अंग-भंग कर देते हैं या जला देते है।

प्रश्नावली -

(क) उपर्युक्त गद्यांश का एक उचित शीर्षक दो। 1
उत्तर: दहेज - एक बुरा रिवाज

(ख) समाचार-पत्रों में प्रायः प्रतिदिन कैसे समाचार मिल जाते है ?
उत्तर: प्राय- प्रतिदिन समाचार-पत्रों में दहेज के कारण किसी न किसी महिला के मरने-जलने के समाचार मिल जाते है।

(ग) दहेज की समस्या क्यों भयंकर हो उठी है? 1
उत्तर: नये अमीरों में प्रदर्शन की प्रवृत्ति के कारण यह समस्या अधिक भयंकर हो उठी है।

(घ) दहेज न मिलने पर कन्या के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है?
उत्तर: तरह-तरह के कष्ट देते हैं और अनेक बार अंग-भंग कर देते हैं या जला देते है।

Post a Comment

0 Comments