Class 6/7 || सरल हिन्दी व्याकरण पहला भाग || Saral Hindi Byakaran || Lesson 1 : भाषा

पृष्ठ नं 4 - 5

प्रश्न अभ्यास
1. भाषा किसे कहते हैं ? किस धातु से भाषा शब्द बना है ?
उत्तर : मनुष्य जिस ध्वनि-समूह के लिए अपने भावों अथवा विचारों को बोलकर या लिखकर दूसरे मनुष्यों तक पहुंचता है, उसे भाषा कहते हैं। "भाषा" शब्द संस्कृत की "भाष्" धातु से बना है।

2. हम भाषा का प्रयोग मुख्यतः कितने प्रकार से करते हैं? भाषा के दो रूप क्या-क्या हैं?
उत्तर : हम भाषा का प्रयोग मुख्यतः दो प्रकार से करते हैं -
    i) बोलकर
    ii) लिखकर
    भाषा के दो रूप होते हैं:
    i) मौखिक भाषा
    ii) लिखित भाषा

3. मातृभाषा किसे कहते हैं? असम में रहनेवाले लोगों की मातृभाषा क्या है?
उत्तर : मनुष्य बचपन में सर्व प्रथम जो भाषा अपने परिवार में रहकर सीख पाता है, उसे मातृभाषा कहते हैं। असम में रहनेवाले लोगों की मातृभाषा असमीया है।

4. लिपि किसे कहा जाता है? हिन्दी भाषा की लिपि क्या है ?
उत्तर : भाषा की मूल ध्वनियों को लिखकर प्रकट करने के लिए व्यवह्रत चिहनोऺं को लिपि कहते हैं। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।

5. संक्षेप में उत्तर दो।
i) भाषा का मूल रूप क्या है?
उत्तर : भाषा का मूल रूप है - भाषा।

ii) देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
उत्तर : ब्राह्मी लिपि से हुआ है।

iii) पंजाबी, अंग्रेजी, उर्दू और असमीया भाषा की लिपियों के नाम लिखो।
उत्तर : पंजाबी भाषा की लिपि का नाम - गुरुमुखी। अंग्रेजी भाषा की लिपि का नाम - रोमन। और असमीया भाषा की लिपि का नाम है - असमीया।

iv) वर्तमान भारतीय संविधान में भाषाएँ कितनी हैं?
उत्तर : वर्तमान भारतीय संविधान में बाईस भाषाएं हैं।

v) वर्तमान हिन्दी भाषा के कितने रुप हैं?
उत्तर : हिन्दी भाषा के छः रूप पाए जाते हैं - राजभाषा, राज्यभाषा, द्वितीय भाषा, सम्पर्क भाषा, मानक भाषा, राष्ट्रभाषा और विश्वभाषा।

6. परिभाषा लिखकर उदाहरण दो:
i) राजभाषा
उत्तर : केंद्रीय सरकार के काम-काज या प्रशासन की भाषा को राजभाषा कहते हैं। जैसे - हिन्दी।

ii) द्वितीय भाषा
उत्तर : हमारे देश के कुछ प्रदेशों में हिन्दी को द्वितीय भाषा के रूप में प्रयोग में लाया है। जैसे - पंजाब में।

iii) सम्पर्क भाषा
उत्तर : कुछ प्रदेशों में हिन्दी का प्रयोग सम्पर्क भाषा के रूप में किया जाता है। जैसे - केरल में।

iv) व्याकरण से क्या समझते हो? व्याकरण के मुख्य अंग कितने हैं ? उनके नामों का उल्लेख करो।
उत्तर : प्रत्येक भाषा के कुछ अपने नियम होते हैं। भाषा का व्यवहार या प्रयोग करते समय अपने उन निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। जिस शास्त्र के माध्यम से किसी भाषा को शुद्ध रूप में पढ़ते और लिखने के नियमों का ज्ञान प्राप्त होता है, वह व्याकरण कहलाता है।
    व्याकरण के मुख्य चार अंग होते हैं :
    🔹वर्ण विचार
    🔹शब्द विचार
    🔹पद विचार
    🔹वाक्य विचार

Post a Comment

0 Comments